Search

April 20, 2026 6:12 am

लाइन्स क्लब द्वारा किया गया बच्चों का निशुल्क नेत्र जांच

राजकुमार भगत

पाकुड़। मंगलवार को ऑक्सफोर्ड ऋषि मिशन स्कूल महेशपुर में लाइन्स क्लब ऑफ मुरारई द्वारा एक निशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आंखों की समस्याओं का समय पर पता लगाना था। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. प्रताप वेरा, राजेश शुक्ला, संतोष चोरशिया और बाबुलाल अग्रवाल ने 120 बच्चों का बारी-बारी से नेत्र परीक्षण किया। कैंप के दौरान, दो बच्चों को निशुल्क चश्मा प्रदान करने का निर्णय लिया गया। लाइन्स क्लब की टीम ने इस कार्य को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में निभाया और बच्चों की आंखों की देखभाल के लिए अपनी सेवाएं दीं। मौके पर स्कूल के निदेशक मनोज कुमार, शिक्षिका पिक्की गुप्ता, प्रवीण खातून, रिया मंडल, उत्तम सिंह, गुलशन बेगम, पूजा कुमारी के साथ-साथ लाइन्स क्लब के सदस्य मुकेश अग्रवाल, सुदीप्त दत्ता, सुरंजनदास गोस्वामी और अख्तरूल जमाल भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!