Search

April 27, 2026 1:44 am

उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण समारोह आयोजित

मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक हुए शामिल

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सोमवार को उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण समारोह मे शामिल हुए.उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया गया। इस दौरान गैस किट पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान साफतौर पर देखी जा सकती थी। महेशपुर प्रखंड के मेसर्स स्वर्णिलता इण्डेन गैस सर्विस के ओर से निशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। इस दौरान चार सौ से अधिक लोगो को गैस कनेक्शन वितरण करने का लक्ष्य रखा गया। मौक़े पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे कहा की आज भी कई परिवारों में चूल्हों पर ही खाना बन रहा है। ऐसे में उज्ज्वला योजना हितग्राहियों के लिए अच्छी सौगात है। इससे इन परिवारों की महिलाओं को धुएं से निजात मिलेगी व स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो आगे जाकर जीवन में भी परिवर्तन लाएगा। मौक़े पर अंचल अधिकारी संजय सिन्हा ने सभी से आग्रह किया की अबतक जिसको भी गैस कोनशन नहीं मिला है.आप सभी अपने गांव घर मे जाकर इसका प्रचार कीजिये.ताकि बाकि लोगो को भी इसका फ़ायदा मिले.वही गैस एजेंसी के हेमंत दत्ता ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिलेगा, कोई छूटेगा नहीं साथ ही बीपीएल कूपन में यदि किसी का नाम कट गया है तो स्वयं मेरे पास आकर ऑफिस मे मिल सकता है। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, उपाध्यक्ष बुदल यादव,जेम्स सुशील हेमब्रम,रुहुल अमीन,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,असादुल अंसारी,कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी, गोलाक सिंह,अरसाद मण्डल,जोगेंद्र मुर्मू, राजू अंसारी,पोलटू मण्डल,गाजी मण्डल,आरजू शेख,साइमन मुर्मू,कालिदास सोरेन, हसीबूल शेख,मंजूर शेख,सुनील सहा,अलामीन शेख, फूलटन शेख,मजिबूर रहमान, मुताहार शेख, जोशीम शेख,नजरुल शेख,हबीबर रहामान,टॉनिक शेख,केतबुल शेख,अजीम शेख, मधु शेख,आबू शेख,नेकबूल शेख,बिनीता मरांडी,साहिबल शेख,बोकुल शेख,सहित सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता एवं दर्जनों लोग मौजूद थे.

IMG 20231127 WA0014
IMG 20231127 WA0011
IMG 20231127 WA0013
IMG 20231127 WA0008

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!