तुपकाडीह(बोकारो)। शिव मंदिर रोड स्थित किड्स आइलैंड पब्लिक स्कूल में आज मॉर्निग असेंबली में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश कुमार दुबे एवं उप प्राचार्या प्रतिभा दुबे एवं सभी शिक्षकों ने विवेकानन्द जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम शुरू किया। स्वामी विवेकानंद के वेशभूषा में सजकर आए शिव मिश्रा, बिशेष बाबू, धुर्व विश्वकर्मा, स्पर्श आर्या, विराट सिंह, राघव, विराज एवं प्रीतम ने एक अलग ही अनुभूति का अहसास कराया एवं एक पल के लिए स्वामी जी का साक्षात दर्शन करवाया। अपने संबोधन में वर्ग 7 से संस्कार राज, संध्या रानी, नंदिनी पांडे वर्ग 6 से रिया , लक्ष्मी श्री,कोमल, शुभम, आर्यन वर्ग 4 से भूमी कुमारी, समीक्षा राज, प्रेरणा सिन्हा, अंजल गोस्वामी,दिलकश प्रवीण एवं कक्षा 3 से उन्नति दुबे, आर्यन पांडे एवं अन्य बच्चों ने स्वामी जी के विचारों एवं इस देश को एक अलग पहचान दिलाने में उनकी भूमिका पर अपनी बातें रखीं।।
आज के इस जयंती समारोह को सफल बनाने में एक्टिविटी इंचार्ज हिमांशु कुमार, किशोर मरांडी, अनिता चौबे के साथ साथ सुबोध कुमार, राज कुमार, सुरज मिश्रा, अंकित कुमार, सुनील मंडल, शांति कुमारी, मीनू, लक्ष्मी, कविता, पूजा, निशी, अंजू, आंचल सहित सभी शिक्षकों ने भूमिका निभाने का काम किया।








