Search

April 26, 2026 3:50 am

महेशपुर के घनश्यामपुर गांव में विशालकाय कोबरा सांप ने मचाई अफरा-तफरी, सर्प मित्र ने किया रेस्क्य।

एस कुमार

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के घनश्यामपुर गांव में बुधवार को एक विशालकाय कोबरा सांप के घर में घुसने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सांप को घर से बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन सांप घर में ही फंस गया और जख्मी हो गया। सांप दो दिन से एक जाल में फंसा हुआ था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही सर्प मित्र असराफुल शेख गांव पहुंचे और सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। असराफुल शेख ने सांप को तुरंत पशु चिकित्सालय महेशपुर पहुंचाया, जहां डॉ. मनु जायसवाल और कर्मी बेनाद ने मिलकर जख्मी सांप का इलाज किया। सर्प मित्र ने बताया कि सांप की हालत अब सुधर रही है और वह जल्द ही ठीक हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे मामलों में किसी भी सांप को हाथ न लगाएं और तुरंत सर्प मित्र से संपर्क करें, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके। ग्रामीणों ने सर्प मित्र का धन्यवाद किया और सांप के इलाज की प्रक्रिया को लेकर संतोष जताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!