Search

May 16, 2026 4:35 pm

ग्राम सभा व जल चौपाल का आयोजन किया गया।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम गांव में शनिवार को ग्राम सभा व जल चौपाल का आयोजन किया गया. जिसमें जलसहिया रुक्मिणी देवी ने ग्रामीणों को जल की गुणवत्ता व जल से आने वाले संकट से निपटाने के बारे में जानकारी दी गई. जल चौपाल में फ्लोराइड की समस्या और उससे जुड़े समाधान के बारे में बताया गया. इस सभा में बताया गया कि पृथ्वी पर विद्यमान संसाधनों में जल सबसे महत्वपूर्ण है. जल का सबसे शुद्धतम रूप प्राकृतिक जल है. हालांकि यह पुण्यात शुद्ध रूप से नहीं पाया जाता है, कुछ औषधीय जल में प्राकृतिक रूप से भी पाई जाती है. और जल के भौतिक रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता पर भी चर्चा करते हुए लोगों को जानकारी दी गई. मौके पर जलसहिया के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!