Search

April 30, 2026 3:08 am

झारखंड पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जैनामोड़ में सजा शिक्षक-सम्मान समारोह का महामंच

अक्षय कुमार सिंह की रिर्पोट

बोकारो। रविवार को झारखंड पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन झारखंड के द्वारा जैनामोड़ स्थित स्वयंवर वाटिका में शिक्षक सम्मान समारोह का महाआयोजन हुआ। इस अवसर पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी एवं जारीडीह के अंचल अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ सहित और विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बोकारो जिला के सभी प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्य जिनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के प्राचार्य डॉक्टर ए.एस. गंगवार,गुरु गोविंद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सोमेन चक्रवर्ती,चिन्मया विद्यालय बोकारो के प्राचार्य सूरज शर्मा,डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल बोकारो के प्राचार्य मुकेश गुप्ता,मिथिला पब्लिक स्कूल बोकारो की प्राचार्य अशोक कुमार पाठक और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका डॉक्टर आशा रानी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित स्कूलों के लगभग 200 से अधिक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड में संचालित अन्य संगठनों से कई पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने संगठन के कार्यों की भूरि- भूरि प्रशंसा की उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षक का मनोबल बढ़ता है साथी उनमें अपने शिक्षा रूपी कर्म पर गर्व होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा अतिथियों को मंत्रम मुक्त किया। विशिष्ट अतिथि अंचल अधिकारी प्रणव ऋतुराज ने छोटे-छोटे निजी विद्यालयों के शिक्षकों के कठिन परिश्रम और उनके जुनून को सलाम करते हुए उन्हें लगातार देश निर्माण में लगे रहने की शुभकामना दी। प्राचार्य सूरज शर्मा ने कहा कि गैर संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाएं के अथक परिश्रम और प्रतिभा के कारण ही आज यहां इनका सम्मान किया जा रहा है और हौसले को सलाम किया जा रहा है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार गुप्ता के अपने संबोधन में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय विद्यालयों के लिए बहुत जल्द एक प्रशिक्षण आयोजित करने की बात कही। मिथिला अकैडमी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार पाठक ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित डॉक्टर आशा रानी ने शिक्षकों को विद्यार्थियों का अपना बच्चा समझ कर उनके शिक्षा देने की आग्रह की। इस कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था के सचिव सर्वेश दुबे एवं धन्यवाद यापन संस्था के अध्यक्ष रूपलाल महतो ने दी। मौके पर संस्था के अध्यक्ष श्री महतो ने समस्त शिक्षक समाज को पुनः भविष्य में शिक्षक-समान समारोह के माध्यम से सम्मानित करने की बात कही साथ ही संस्था को और बुलंदियों पर पहुंचने की शुभकामना दी।

img 20240929 wa0050790146553998943861
img 20240929 wa00536032956554861931587
img 20240929 wa00568963772926877856899
img 20240929 wa00546188504901577940986
img 20240929 wa00527332105258442526863
img 20240929 wa00585762696245420491373
img 20240929 wa00597176089757934680439
img 20240929 wa00578862063223780229961

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!