राजकुमार भगत
पाकुड़ । शुक्रवार को दिल्ली स्थित जदयू की केंद्रीय कार्यालय में जदयू राज्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के साथ पाकुड़ जिला अध्यक्ष गौतम मंडल उपस्थित हुए । बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए। लालन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से अपना इस्तिफा दिया जिसे स्वीकार किया गया । बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के रास्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसमत्ती से बनाए गए। जिला अध्यक्ष गौतम मंडल ने बताया कि अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हमसभी इस फैसले का स्वागत करते हैं। नीतिश कुमार के रास्ट्रीय अध्यक्ष बनने से बिहार सहित पूरे देश मे जदयू को मजबूती मिलेगी ।आगामी चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा । पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडेगी।
Related Posts
Also Read: अनियंत्रित ऑटो पलटा, पांच घायल।





