Search

May 1, 2026 8:12 am

प्रखंड की लखपति दीदी हुए सम्मानित, चेहरे पर दिखी खुशी

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़ ) रविवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत पलाश जेएसएलपीएस प्रखंड कार्यालय में लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
रविवार को जेएसएलपीएस प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमे सीधा प्रसारण को भी महिलाओ द्वारा देखा गया। हर कोई सम्मान पाने वाली खास महिलाओं को अपनी बधाई देना चाहता था। जी हां, अवसर था लखपति दीदी सम्मान समारोह का। इस अवसर पर प्रखंड की 20 लखपति दीदी को सम्मान दिया गया।उक्त कार्यक्रम में सीएलएफ की अध्यक्ष मेनका देवी द्वारा लखपति दीदीयों (समूह सदस्यों) क़ो सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दे की प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना लखपति महिला के अन्तर्गत भारत के ग्रामीण क्षेत्र में 3 करोड़ महिलाओं क़ो लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमे हिरणपुर प्रखंड महिलाओ को लखपति किसान बनाने को लगातार कार्य कर रही है। उक्त कार्यक्रम में शंकर तिवारी, संजय पाल, बिआरपी ममता देवी, लोकेश कुमार, मानवेल किस्कू, लुखी, प्रेमशिला, समेत कई सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!