इकबाल हुसैन
महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव एवं अस्पताल प्रभारी सुनील किस्कू ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। कैंप में महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।।अभियान के तहत आयोजित यह शिविर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और सशक्त बनाने में मददगार साबित होगा। इससे समुदाय में महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा और वे परिवार एवं समाज में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी।






