Search

August 2, 2026 3:05 pm

आरबीएसके के तहत ख़ाकसा गांव में बच्चों की स्वास्थ्य जांच।

ख़ाकसा गांव के ऊपर टोला आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच टीम का नेतृत्व चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने किया। डॉ. आलम ने बताया कि यह अभियान प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार और उन्हें व्यापक स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के तहत जन्म के समय दोष, विभिन्न रोग, पोषण संबंधी कमी और विकास में देरी जैसी 32 सामान्य स्वास्थ्य स्थितियों की जांच की जाती है, ताकि शुरुआती पहचान कर बच्चों को मुफ्त उपचार दिया जा सके। जांच के दौरान सभी बच्चों की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंद बच्चों को दवाएं वितरित की गईं। मौके पर एएनएम बबीता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!