Search

April 30, 2026 1:59 am

स्वास्थ्य विभाग का रात्रि चौपाल, कालाजार और फाइलेरिया से बचाव पर जागरूकता अभियान।

लघु फिल्म के माध्यम से कालाजार और फाइलेरिया के बारे में दी गई जानकारी, मलेरिया से बचाव के तरीके भी बताए गए।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के कालाजार प्रभावित गांव कोटालपोखर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. रात्रि चौपाल में कालाजार कीटनाशी छिड़काव को बेहतर करने के लिए कालाजार से संबंधित क्षेत्रीय भाषा में लघु फिल्म दिखाकर लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही फाइलेरिया बीमारी से बचने व वर्ष में एक बार दवा के सेवन करने, मलेरिया से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने को लेकर जानकारी दी गई. मौके पर पीसीआई के क्षेत्र समन्यवयक मो. अनीस, ग्राम प्रधान, एमटीएस, एमपीडब्ल्यू, सहीया सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!