Search

May 11, 2026 1:08 pm

खुले में मांस बेचकर सेहत से किया जा रहा है खिलवाड़

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ शहरी क्षेत्र के कई इलाकों में सरकारी नियम को धता बताकर माँस विक्रेता सड़कों पर अपनी अस्थायी दूकान चला रहे हैं जहाँ पर खुले में खस्सी का माँस काटकर बेजा जाता है । ये क्रम तो किसी पर्व विशेष में ज्यादा हो जाता है । इस दौरान माँस खरीदने के लिए ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो जाती है जिसके कारण जाम की भी समस्या खड़ी हो जाती है । बीते होली के दिन शहर के छोटी अलीगंज चौक,तलवाडाँगा में ऐसे नजारे आम थे । इस बाबत खाद्य पदाधिकारी धनेश्वर हेंब्रम से जब दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर ऐसे क्रय विक्रय को नियम के खिलाफ बताते हुए कहा कि चुकी ऐसी अस्थायी मीट की दुकान नगर परिषद क्षेत्र में लगती है लिहाजा इसके लिए संबंधित स्थानीय निकाय को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना चाहिए ताकि संबंधित क्रेता पर कार्यवाही की जा सके, वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के प्रशासक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निश्चित तौर पर कार्यवाही करने की बात कही ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!