Search

June 21, 2026 11:34 pm

हिरणपुर पुलिस ने कॉल कंपनी के 22 डंपर मालिको पर कार्रवाई की अनुशंसा

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ ) पाकुड़ रेलवे साइडिंग से कोयला खाली कर हिरणपुर क्षेत्र से वापस अमड़ापाड़ा कोल माइंस जा रही हाइवा वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए हिरणपुर थाना प्रभारी ने जिला परिवहन पाकुड़ को पत्राचार किया है। करीब दो दर्जन हाइवा गाड़ियों की लिस्ट तैयार कर जिला परिवहन कार्यालय भेजी गई है। दरअसल कोयला ढोने के लिए पेनम लिंक रोड बनाया गया है। बावजूद कई वाहन जल्द टिप लगाने के चक्कर मे पेनम लिंक रोड से अमड़ापाड़ा वापस न जाकर हिरणपुर -लिट्टीपाड़ा होते हुए दिन में जब तब अमड़ापाड़ा कॉल माइंस पंहुच रहे । दिन के समय बाजारों में भीड़भाड़ की वजह से प्रतिदिन लगातार सड़क जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही दुर्घटना की आंशका भी बनी रहती है। जिसे देखते हुए थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने 22 हाइवा वाहनों की लिस्ट जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजकर ऐसे वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत जुर्माना व ब्लैकलिस्ट करते हुए कॉल कंपनी से परमिट रद्द करने की अनुशंसा का आग्रह किया है। गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी थाना पर प्रभारी ने ऐसे 43 वाहनों की सूची जिला परिवहन को करवाई के लिए भेजी है। जो इस रूट से दिन के समय हाइवा का परिवहन कर रहे है।मालूम हो कि ऐसे वाहनों को रात्रि 11 बजे से सुबह 6 बजे तक इस रूट से चलने की इजाजत दी गई है। बाबजूद आदेश का पालन नही कर ऐसे वाहन दिन में जबतब परिवहन कर रहे है। जिसको देखते हुए हिरणपुर थाना प्रभारी ने ये कार्रवाई की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!