Search

October 15, 2026 12:16 am

ऐतिहासिक दामिन डाक बंगला बदहाली का शिकार, गंदगी से घिरा परिसर

प्रशासनिक उदासीनता से बदहाल दामिन डाक बंगला परिसर।

हिरणपुर (पाकुड़): जहां वर्षो पूर्व जबरदहा स्थित दामिन डाक बंगला में रौनक हुआ करता था , आज चहुओर गन्दगी का अंबार फैला हुआ है। इसको लेकर विभागीय पदाधिकारी व पंचायत जन प्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता को लेकर कोई पहल नही की जा रही है। अंग्रेज जमाने मे स्थापित इस डाक बंगला में राजस्व उगाही का केंद्र हुआ करता था। जहां उस वक्त भवन आदि का भी निर्माण किया गया था। जहां वर्तमान में राजस्व कर्मचारियों की बसेरा बनी हुई है।बाद में इस परिसर में आत्मा भवन व पंचायत सचिवालय का भी निर्माण किया गया। वही मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र भी संचालित की गई। वर्तमान में परिसर में निजी व भाड़ा वाहनों की ठहराव की जा रही है। वही कई खुदरा दुकाने भी खोली गई है। साप्ताहिक हाट के दिन तो इस परिसर में पूरा मेला लगा रहता है।परिसर के चारो ओर गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। दुकानदारो द्वारा गंदगियों को इसी परिसर में ही डाला जा रहा है। गन्दगी व्याप्त होने से वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इसको देखते हुए भी स्थानीय जन प्रतिनिधि मौन साधे बैठा हुआ है। उधर परिसर निकट वर्षो पूर्व निर्मित जलमीनार अत्यंत ही जर्जर अवस्था मे पड़ा हुआ है। जहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की अंदेशा बनी हुई है। इसके निकट भी काफी गन्दगी फैली हुई है। डाक बंगला परिसर की रखरखाव के अभाव में इसकी सौंदय विलुप्त होने की कगार पर है। इस सम्बंध में लिट्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय जन प्रतिनधि व आम लोगो की सहयोग से परिसर को स्वच्छ करना आवश्यक है। इसको लेकर आवश्यक प्रयास की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!