Search

May 12, 2026 3:38 pm

हाइवा और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा साहेबगंज मुख्य सड़क बांसजोड़ी के समीप शनिवार को हाइवा व मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जोरडीहा (मरगो )गांव निवासी चापू पहाड़िया (30) आपने मोटरसाइकिल में बैठकर खाम्भी से अपने घर आ रहे थे उसी दरमियान हाइवा ट्रेलर संख्या जेएच 04 एसी 4555 गोड्डा की ओर से हिरणपुर जा रही थी ठीक बांसजूरी के समीप दोनों में भिड़ंत हो गई। जिससे मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गए ओर गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। घटना की खबर सुनते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये,जहां डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। वही पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया है। वही थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना में घायल व्यक्ति को उठाकर अस्पताल लाया गया । साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर छानबीन में जुट गए हैं।

img 20250301 wa00331178156469696999082

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!