स्थानीय लोगों की तत्परता से पहुंची अस्पताल
पाकुड़। ड्यूटी खत्म कर अपने आवास हिरणपुर लौट रही होमगार्ड महिला जिन्ना जश्मी हेंब्रम शुक्रवार रात लगभग 8:20 बजे सड़क दुर्घटना की शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ, जिसमें जिन्ना जश्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद स्थानीय युवक मो० नजरूल, गोपी सिंह, देवाशीष दास, विशाल कुमार और रोहिम शेख ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली मदद से इलाज शुरू हो सका, जहां डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज किया जा रहा है, खबर लिखने तक इतनी ही जानकारी प्राप्त थी, लेकिन प्राप्त खबर के अनुसार इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Also Read: भव्य भक्ति जागरण, रातभर झूमे श्रद्धालु।






