Search

October 10, 2026 4:34 am

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर पाकुड़ में सम्मान समारोह आयोजित।

इंसानियत फाउंडेशन के मुरीद हुए नए उपायुक्त मनीष कुमार।

बजरंग पंडित

पाकुड़ में राष्ट्रीय स्वैच्चिक रक्तदान दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता नये उपायुक्त मनीष कुमार ने की। इस मौके पर इंसानियत फाउंडेशन और पाकुड़ की अन्य संस्थाओं को उनके रक्तदान और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख, उपाध्यक्ष नुरुजामन, प्रखंड सलाहकार परवेज आलम, उप सचिव आसादुल मुल्ला, सनाउल अंसारी, अलाउद्दीन शेख, और डोनर समीउल आलम और कालू शेख मौजूद थे।
इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और संस्थाओं के प्रयासों की सराहना की। यह समारोह रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।

img 20241001 wa00613164170068744520916

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!