Search

December 16, 2025 10:55 am

आम के पेड़ों में गदराए मंजर, किसानों को रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद।

अब्दुल अंसारी

आम के पेड़ों में गदराए मंजरों को देख कर व्यापारी काफी खुश हैं । खासकर आम बागान के किसान तो मंजरों को देखकर रिकॉर्ड उत्पादन को लेकर काफी उत्साहित हैं । आम बागान के किसान अभिजीत मंडल , सनत सोरेन , तरुण साहू , इब्राहिम अंसारी आदि अन्य ने बताया कि विगत वर्षों के मुकाबले इन इस वर्ष सभी पेड़ों में बेहतरीन मंजरी आई है जिससे उम्मीद है कि यहां इस वर्ष आम की अच्छी फसल होगी । किसानों ने बताया कि वे अभी से ही पेड़ों में कीटनाशकों का छिड़काव कर रहे हैं ताकि कीटों से मंजरी को कोई नुकसान न हो सके । किसानों ने बताया कि अगर आंधी पानी या ओले का प्रकोप न हो तो इस बार अच्छी पैदावार हो सकती है । वहीं अभी से ही बागवानी की रखवाली भी शुरू कर दी गई है ताकि जंगली जानवरों आदि से पेड़ों की रक्षा की जा सके । बहरहाल बागानों में आम्र मंजरी से आ रही भीनी भीनी सुगंध से बागवानी से जुड़े किसानों के चेहरों पर चमक देखी जा रही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर