Search

May 20, 2026 11:03 pm

खौफनाक वारदात: कलयुगी पुत्र ने पिता को ईंट-हथियार से उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी।


पाकुड़िया (पाकुड़): थाना क्षेत्र के फूलोपानी नदी टोला घाट में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशी चराने को लेकर 68 वर्षीय सोम मुर्मू और उनके 38 वर्षीय पुत्र रमेश मुर्मू के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पुत्र ने ईंट और धारदार हथियार से अपने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Pakur भेज दिया। मृतक की पत्नी ने अपने ही बेटे रमेश मुर्मू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा पाया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!