Search

May 5, 2026 6:05 pm

बीजेपी के सैकड़ों‎ कार्यकर्ता‎ओं ने थामा विधायक‎ के समक्ष झामुमो का दामन।

लोगों के बीच झामुमो के प्रति विश्वास बढ़ रहा है  -प्रो.स्टीफन मरांडी

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया:- महेशपुर के लोकप्रिय‎ विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के समक्ष उनके रामघाटी फुटबॉल मैदान में आज मनोज भगत और प्रमोद भगत के नेतृत्त्व मे बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता‎ओं ने झामुमो पार्टी की विचारधारा, महेशपुर विस में विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी द्वारा‎ किया जा रहा विकास कार्य से प्रभावित होकर झामुमो पार्टी मे शामिल हुए शामिल होने वालों में मुख्य रूप से प्रकाश सोरेन,धनेश्वर टुडू,चुनका बेसरा,राजु भगत,कोर्नेलियस टुडू,स्टेला सोरेन,शरबन भंडारी,कन्हैयालाल भगत,निरंजन भगत,अर्जुन ठाकुर,राम हेम्ब्रम,संतोष भगत,मंडल टुडू,मोहन किस्कू,विकास टुडू,चार्लेश सोरेन सहित अन्य सैकड़ों‎ थे। सभी को विधायक श्री मरांडी ने झामुमो पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी‎ में स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि आप सब का पार्टी में तहेदिल से स्वागत है।आज से आप सब झामुमो परिवार के सदस्य‎ है। हर एक कार्यकर्ता‎ मेरे लिए‎ एक समान है आप सब का जब भी मेरी जरूरत‎ पड़े कोई‎ काम पड़े बेझिझक मेरे पास आए मै हर कदम आप सब के साथ खड़ा रहुंगा। आपसब आज से अपने अपने पंचायत एवं बूथ पर ज्यादा से ज्यादा योगदान दें। ताकि आने वाला विधान सभा चुनाव में पार्टी‎ की जीत सुनिश्चित‎ हो। झामुमो का आंदोलन का पुराना इतिहास रहा है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे भी बरकरार रखना है। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया। मौक़े पर मईनुद्दीन अंसारी,निवारन मरांडी,मुनीराम मरांडी,कलम मुर्मू,अशोक भगत,कालीदास टुडू,महेन्द्र टुडू,दिनेश जयसवाल,अल्पसंख्यक अध्यक्ष नजरूल इस्लाम,हारूण रशीद,सुबाषिनी मुर्मू,हाकिम अंसारी, छोटू भगत,विनोद भगत,मंटू भगत,विश्वजीत दास,विश्वनाथ मुर्मू,ऐनोस मुर्मू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!