इंडिया गठबंधन की लहर पुरे देश में चल रहा है भाजपा का चेहरा देखने लायक-प्रो.स्टीफन मरांडी।
सतनाम सिंह
पाकुडिया:- महेशपुर के लोकप्रिय विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो. स्टीफन मरांडी के समक्ष उनके आवासीय कार्यालय में रविवार भाजपा के सैकडों कार्यकर्त्ता ने थामा झामुमो का दामन,नेगार अंसारी,लालबाबु अंसारी और आबेद अंसारी के नेतृत्त्व मे बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो पार्टी की विचारधारा, झारखंड सरकार द्वारा किया जा रहा विकास कार्य से प्रभावित होकर झामुमो पार्टी मे शामिल हुए शामिल होने वालों में मुख्य रूप से वसीम अंसारी (रिंटू),सनामुल अंसारी,अनामुल अंसारा (कारू),साहिल अंसारी,सफिद मियाँ,यार मो. मियाँ,मेहर मियाँ,लालबाबु अंसारी,साबुद्दीन मियाँ,ताजफुल मियाँ,आबुल कासिम मियाँ,नैमुल अंसारी,सुदिन अंसारी सहित अन्य थे। सभी को विधायक मरांडी ने झामुमो पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि आप सब का पार्टी में तहेदिल से स्वागत है।आज से आप सब झामुमो परिवार के सदस्य है। हर एक कार्यकर्ता मेरे लिए एक समान है आप सब का जब भी मेरी जरूरत पड़े कोई काम पड़े बेझिझक मेरे पास आए मै हर कदम आप सब के साथ खड़ा रहुंगा। आप सभी आज से अपने अपने पंचायत एवं बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है और यह लड़ाई हमें हर हाल में जितनी है। झामुमो का आंदोलन का पुराना इतिहास रहा है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे भी बरकरार रखना है। इस समय पुरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रहा है बीजेपी वालों का चेहरा मुरझाया हुआ है। आप सभी के सहयोग व मेहनत से झामुमो प्रत्याशी अपने पिछले जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार और अधिक मतों से जितने जा रहे है कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया। मौक़े पर मईनुद्दीन अंसारी,वरिष्ठ शिबधन हेम्ब्रम,खुरशेद आलम,कलम मुर्मू,अशोक भगत,महेन्द्र टुडू,अल्पसंख्यक अध्यक्ष नजरूल इस्लाम,हारूण रशीद,सुबाषिनी मुर्मू,हाकिम अंसारी, छोटू भगत,सुरज रविदास,प्रशेनजीत दास समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।








