Search

March 2, 2026 4:29 am

सैकड़ों कार्यकर्ता रांची जाएंगे, संविधान बचाओ रैली में दिखेगा दमखम: सुल्तान अहमद।

सतनाम सिंह

पाकुड़: रांची में 3 मई को कांग्रेस की ओर से आयोजित “संविधान बचाओ महारैली” को लेकर पाकुड़ में तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि पाकुड़ से सैकड़ों कार्यकर्ता रांची जाकर रैली को ऐतिहासिक बनाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षक सुल्तान अहमद ने कहा कि देश की शासन व्यवस्था अब संविधान के अनुरूप नहीं चल रही है। तानाशाही रवैया अपनाते हुए छात्रों के भविष्य, युवाओं के सपने और महिलाओं के सम्मान को कुचला जा रहा है। आम नागरिकों के आत्मसम्मान को भी चोट पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर भी परोक्ष दबाव डालने की कोशिश हो रही है।

संगठन सृजन और बूथ स्तर पर मजबूती का आह्वान

बैठक में “संगठन सृजन अभियान” के तहत संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करें और हर घर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं।

जिला से विधानसभा,प्रखंड और घर-घर तक चलेगा अभियान

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक व्यापक तैयारी की जाएगी। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए जागरूक करेंगे।बैठक में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, कांग्रेस नेत्री मंजुला हांसदा, मोनिता कुमारी, मुख्तार हुसैन समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

img 20250428 wa00132626057342723638074

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर