सुस्मित तिवारी।
हिरणपुर (पाकुड़ )हिरणपुर पथ के मोहनपुर मोड़ निकट शनिवार को यात्रियों से भरे ईरिक्शा को बचाने के दौरान एक हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे जानमाल की क्षति होने से बच गया। हाइवा संख्या जेएच 16 जी 6601 पाकुड़ जा रहा था। मोहनपुर मोड़ निकट सड़क किनारे एक ईरिक्शा खड़ी थी। जिसमे सात यात्री भी बैठा हुआ था। तेज गति से आ रहे हाइवा ने ईरिक्शा को बचाने के दौरान सड़क किनारे गार्डवाल से जा टकराया। जिससे वाहन की सामने की भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लोगो ने बताया की मोड़ काफी घुमावदार है। सड़क किनारे ईरिक्शा को बचाने के दौरान हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियी के अनुसार हाइवा चालक की सूझबूझ से बड़ी हादसा होते होते बच गया।






