Search

April 26, 2026 9:20 am

ना झुका हूं ना झुकूंगा, सनातन के लिए खड़ा हूं खड़ा रहूंगा – मुकेश कुमार शुक्ला

राजकुमार भगत

उक्त बातें पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से इस बार बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे मुकेश कुमार शुक्ला ने प्रेस वार्ता में संवाददाताओं के समक्ष कही । अपने आवास में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मुकेश शुक्ला ने कहा कि उनकी पहचान सनातनी वजूद के रूप में है जिसे वो किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहते हैं। चुनाव में मुद्दे के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हर वो मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है जिससे आज तक यहां की जनता मरहूम रही है चाहे वो सड़क हो, पानी हो, बिजली हो, स्वास्थ्य या शिक्षा हो । बांग्लादेशी घुसपैठ के बाबत उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि इससे बड़ी और दूर्भाग्यपूर्ण बात क्या हो सकती है कि इसी विधानसभा से एक प्रत्याशी कहते हैं कि हमारी सरकार बनी तो वे ऐसा पेपर बनाकर देंगे ताकि लोगों को बांग्लादेश जाना ही ना पड़े। बकौल मुकेश शुक्ला वे पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ जो धोखा हुआ है उनको ठगा गया है उनकी हिफाजत करने हेतु वो बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरे हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा से उनको कोई दिक्कत नहीं है वे पहले भी भाजपा में थे आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। अपनी चुनावी संपर्क अभियान के बाबत उन्होंने कहा कि वे जब क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलते हैं तो लोग उनसे अपनी समस्या को खुलकर सामने रखते हैं। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि किसी की इतनी औकात नहीं कि कोई उनकी प्रतिष्ठा की कीमत लगा सके ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!