Search

April 30, 2026 1:54 pm

अवैध पत्थर खदान संचालन: कोल कंपनी की मनमानी!

चिलगो गांव में रात के अंधेरे में अवैध पत्थर खदान संचालन, झारखंड सरकार को करोड़ों का नुकसान, प्रशासन मौन.

बजरंग पंडित

पाकुड़:अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के चिलगो गांव में कोल कंपनी द्वारा अवैध रूप से पत्थर खदान संचालित किया जा रहा है, जिससे झारखंड सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। कंपनी को सिर्फ कोयला उत्खनन की अनुमति दी गई थी, लेकिन वह पत्थर तोड़कर भंडारण कर रही है। इस अवैध कार्य से प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही सामने आ रही है।

कोल कंपनी के संरक्षण में अवैध पत्थर खदान संचालित

चिलगो गांव में कोल कंपनी ओबी कटिंग कर कोयला उत्खनन का कार्य कर रही है, साथ ही अवैध रूप से आधुनिक मशीनों के माध्यम से पत्थर तोड़कर भंडारण का कार्य कर रही है। इस अवैध पत्थर खदान में प्रति दिन भारी मात्रा में तोड़कर भंडारण किया जाता है। करोड़ों रुपये का नुकसान, प्रशासन मौन
बीजीआर कोल कंपनी बीते करीब एक साल से अवैध तरीके से पत्थर का उत्खनन कर रही है, जिससे झारखंड सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इस अवैध कार्य के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं हुई है।

खबर छपने पर बंद हुआ था पत्थर खनन, फिर शुरू हुआ अवैध कार्य, लेकिन खबर लगने के बावजूद आज तक इस पर प्रशासन की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं हुई है और अवैध कार्य फिर से शुरू हो गया है।

img 20240905 wa00684332198967710297015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!