इकबाल हुसैन
महेशपुर अनुमंडल क्षेत्र में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महेशपुर सीओ संजय कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने संयुक्त रूप से एक ओवरलोड पत्थर लदा हाइवा ट्रक को जब्त किया है। थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीओ के साथ छापामारी की गई। इस दौरान शहरग्राम के पास एक ओवरलोड पत्थर लदा हाइवा ट्रक पकड़ा गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। जब्त किए गए हाइवा ट्रक को स्थानीय थाना परिसर में रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में सीओ के द्वारा संबंधित विभाग को सूचित कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्ती से निपटने का संदेश दिया गया है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।





