Search

May 16, 2026 9:40 pm

दिन रात बालू,पत्थर का अवैध परिवहन खेल जोरों पर।

हिरणपुर से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट

पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र में दिन रात पत्थर और बालू का खेल निरंतर जारी है,रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों का रेला लग जाता है बालू,पत्थर के काले कारोबार को लेकर सब गुट एक जुट हो जाते है,एक तरफ जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह का अवैध परिवहन पर लगातार छापेमारी की जा रही,उपायुक्त के कड़े निर्देश है किसी भी सूरत में अवैध परिवहन बर्दास्त नही किया जाएगा,लेकिन ठीक इसके उलट हिरणपुर के जिम्मेदार को कोई परवाह नहीं जम कर पत्थर और बालू का अवैध परिवहन करवाया जा रहा है, और दूसरे तरफ माफिया की सरकारी बाबुओं से सांठगांठ कर आदेश की जम कर धज्जियां उड़ा रहे है। रोजाना सैकड़ों ट्रैक्टरों रात के अंधेरे अवैध बालू,पत्थर का परिवहन बिना रोक टोक से किया जा रहा है,एक हाथ ट्रैक्टर के चालक का तो दूसरा हाथ जिम्मेदार के चालक का दोनो हाथ मिलाते है और ट्रैक्टर का कारवां आगे निकल जाते है। स्थानीय प्रशासन की मिली भगत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि जानकारी के बाद भी चुप्पी साध रखी हुई है। सूत्र तो बता रहे है काफी अच्छा रिश्ता है प्रशासन और माफिया का तभी तो माफिया बिना खोफ अवैध परिवहन करने में लगे हुए है।

img 20240515 wa00355937922734048850955

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!