Search

April 20, 2026 3:12 am

खबर का असर, हिरणपुर के रानीपुर में खनन टास्क फोर्स ने की कार्रवाई, अवैध बालू जब्त, माफियाओं को चेतावनी

पाकुड़। पाकुड़ जिले के हिरणपुर के रानीपुर क्षेत्र में खनन टास्क फोर्स ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित बालू को जब्त किया। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी,
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद,जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार,खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और हिरणपुर थाना प्रभारी शामिल थे। टीम ने छापेमारी के दौरान अवैध बालू भंडारण को जप्त किया है और साथ ही परिवहन में लिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में अवैध तरीके से बालू के भंडारण और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बालू माफियाओं को सख्त संदेश देते हुए कहा गया कि अगर वे इस तरह की गतिविधियों में दोबारा लिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी से इलाके के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने यह भी बताया कि बालू चोरी और अवैध खनन को रोकने के लिए नियमित रूप से निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इस तरह की कार्रवाइयों से अवैध खनन पर रोक लगेगी। एसडीएम और जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सरकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि अगर उन्हें अवैध बालू खनन या परिवहन से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें। यह संयुक्त कार्रवाई प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि अवैध खनन पर किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा।

img 20241204 wa00217775918652759502649

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!