Search

October 21, 2026 8:30 pm

पांचवें फेज के चुनाव में प्रतिनियुक्ति मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट से अपना मतदान किया।

स्वराज सिंह

लोकसभा आम चुनाव 2024 के पांचवें फेज में प्रतिनियुक्त मतदानकर्मियों और आवश्यक सेवाओं के मतदाता को पोस्टल बैलेट से मतदान गुरुवार को पोस्टल बैलेट से मतदान शुरू हुआ। प्रारंभ हुए मतदान में कुल 76 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट देने आए सभी कर्मियों ने कहा कि पहले इलेक्शन में ड्यूटी रहने के कारण वोट नहीं दे पाते थे, लेकिन इस बार अपना वोट दे पाए हैं, विदित हो कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त पांचवें फेज में मतदान की तिथि 20 मई 2024 वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के चतरा लोकसभा, कोडरमा लोकसभा, हजारीबाग लोकसभा के वैसे मतदाता जो विभिन्न निर्वाचन ड्यूटी में पाकुड़ जिलें में पदस्थापित हैं। उनका मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से आज प्रारंभ हुआ। इस के लिए समाहरणालय में मतदाता सुविधा केंद्र बनाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्वाचन ड्यूटी पर रहने वाले मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से मत दिए जाने का प्रावधान है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!