Search

April 26, 2026 1:04 am

शीतलहरी के मद्देनजर 26 से 31 दिसंबर तक जिले के सभी विद्यालय रहेगें बंद

राजकुमार भगत

पाकुड़। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के अपर सचिव के ज्ञापांक – 2 / वि0 1 – 11/2018 – 2757 रांची दिनांक 21 /12 /2023 के निर्देशानुसार राज्य में बढ़ती हुई शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर मान्यता प्राप्त, अल्पसंख्यक सहित सभी निजी शिक्षण संस्थान कक्षा 9 तक तत्काल प्रभाव से छात्र हित में बंद करने के आदेश दिए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10 से 12 तक का अध्ययन एवं अध्यापन कार्य आवश्यकता अनुसार जारी रहेंगे। उक्त सूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!