Search

October 22, 2026 6:33 pm

हिट वेव को देखते हुए खनन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए शीतल पेयजल आश्रय स्थल की हो व्यवस्था।

राज्य सरकार ने जारी किए हिट वेव, दिए कई दिशा निर्देश।

भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ बेहाल, 42 डिग्री तापमान से परेशान जिलेवासी।

स्वराज सिंह

पाकुड़: गर्मी और चल रही प्रचंड लूं की वजह से परेशान जिलेवासी का जीवन यापन अस्त व्यस्त हो गया है, सूरज का तापमान रोज बढ़ता ही नजर आ रहा ऐसा दिख भी रहा है, शनिवार को भी पाकुड़ में तापमान 42 डिग्री रहा, पिछले दिनों कई बार स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी को देखते हुए जिलेवासी के लिए कई उपाय बताए थे, वही शनिवार को राज्य श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने पत्र जारी कर खान एवं भू-तत्व विभाग को हीट वेव से बचाव के संबंध में अनुपालन करने हेतु कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा की पूरे राज्य में हीट वेव का प्रकोप जारी है इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में खनन क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को कार्य स्थलों पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की सुनिश्चित किया जाए, जिसमें कार्य स्थलों पर शीतल पेयजल के लिए प्याऊ की सुविधा उपलब्ध कराना, खनन क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आश्रय स्थलों पर शुद्ध पेयजल, छाछ की व्यवस्था करना एवं प्राथमिक उपचार किट जिसमें बर्फ की थैली के साथ-साथ ओआरएस भी उपलब्ध होना चाहिए, धूप से बचने संबंधित सावधानी लिख कर विज्ञापन प्रकाशित करना, पीक आवर में कठिन कार्य के समय को सुविधा अनुसार परिवर्तित करने के संबंध में दिशा निर्देश निर्गत करना, बाहरी गतिविधियों में आराम के समय एवं उनकी आवृत्ति में अभिवृद्धि करना, उच्च ताप वाले क्षेत्रों में हल्के कार्य को कम समय के लिए दिया जाना, गर्भवती महिलाओं एवं मेडिकल कंडीशन वाले श्रमिकों को अत्यधिक ध्यान दिए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करना, श्रमिकों को हीट वेव अलर्ट की सूचना समय-समय पर मुहैया करवाना एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ संबंध स्थापित कर स्वास्थ्य कैंप लगवा कर सभी की स्वास्थ्य जांच करवाना सुनिश्चित हेतु प्रतिलिपि पत्र राज्य के सभी जिला उपायुक्तो एवं श्रम अधीक्षक को भेजा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!