Search

October 25, 2026 1:35 pm

प्रत्याशी की जीत के मद्देनजर भाजपा ने की बूथ स्तरीय बैठक।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

राजमहल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के जीत सुनिश्चित हेतु भारतीय जनता पार्टी दादपुर मंडल अन्तर्गत शहरकोल पंचायत के बूथ नंबर-239 के बूथ अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के अध्यक्षता में बुथ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित विधानसभा विस्तारक श्री जय प्रकाश यादव जी, जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा एवं मंडल उपाध्यक्ष श्री रामजय मंडल जी ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने को लेकर विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। उपस्थित बूथ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए पूरे जोश-खरोश के साथ अपने बुथ को सबसे मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में गौतम कुमार साह, मिथुन मंडल, राजू मंडल, समीर सरकार, सैफ अली अंसारी, सुभाष मरांडी, सुबल सिंह, शुभम हेंब्रम, काली प्रसाद साह आदि अनेक बूथ कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!