Search

May 13, 2026 6:24 am

दीदियों के लिए डेयरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट मेकिंग पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।

बजरंग पंडित

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों का डेयरी फार्मिंग एंड बर्मी कंपोस्ट मेकिंग पर दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसका विधिवत उद्घाटन जिला प्रबन्धक(आजीविका) जेएसएलपीएस विरेंद्र कुमार, वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन, संकाय वापी दास ने संयुक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विरेंद्र कुमार ने दीदियों को संबोधित करते हुए डेयरी फार्मिंग के महत्व को बताए। उन्होंने केंचुआ खाद निर्माण पर तकनीकी जानकारी दिए। अमित कुमार बर्धन ने दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार करने की सलाह दी।जीवन स्तर को सुधार करने में प्रशिक्षण के महत्त्व को बताया। वर्तमान समय में हुनरमंद होना नितांत आवश्यक है। सखी दीदी हुनर का उपयोग कर स्वालंबी बन सकती हैं। पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। दीदियों को डेयरी के साथ साथ विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी। आज के कार्यक्रम में कार्यलय सहायक शिबू कुनाई और मोतीलाल साहा मौजूद रहे।

img 20250221 wa00084396013880607897721

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!