वृंदावन से आए कथा वाचिका संजय कृष्ण जी महाराज के द्वारा कथा वाचन होगा
धीरेन साहा
महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड क्षेत्र के शहरग्राम गांव में नव दुर्गा मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर सोमवार सुबह निकाली गई भव्य कलश यात्रा। गाजे – बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। कलस यात्रा शहरग्राम दुर्गा मंदिर से निकलकर कई मार्गो का भ्रमण कर हटियापाड़ा पोखरा पहुंची। वहां से जल भरकर कलश यात्रा पुनः दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण की जयकारा से वातावरण गुंजायमान रहा। गांव भ्रमण के समय जगह जगह फूलो की वर्षा कर कलश यात्री के साथ साथ बाबा, मुख्य जजमान, सभी कमेटी वालो का भी स्वागत किया। कमेटी के अध्यक्ष मिशन कुमार साहा ने बताया कि 03 जून शाम से शुरू कथा में बृंदावन से आए कथा वाचिका श्री संजय कृष्ण जी महराज द्वारा शहरग्राम गांव की भूमि पर संध्या में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया गया है जो 10 जून तक चलेगी। ग्रामीणों का कहना का की शहरग्राम गांव में सार्वजनिक के रूप में पहली बार भागवत कथा का शुभारंभ हुई है और इनकी कलश यात्रा की रैली भव्य के साथ हुई। वही मौके पर शहरग्राम कमेटी के सदस्य गणेश साहा, धीरेन साहा, मदन साहा, रमेश साहा, विशाल भगत, दुर्गा साहा , विकाश मड़ैया, मनोहर साहा, सुबोध साहा,धनंजय साहा, के साथ साथ सभी ग्रामीण उपस्थित थे।







