Search

May 10, 2026 8:08 am

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने विभिन्न पंचायत में चलाया जनसंपर्क अभियान

राजकुमार भगत

लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने हेतु इंडिया गठबंधन पूरी ताकत झोंकते हुए पूरे राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तुफानी जनसंपर्क अभियान चला रहा है । इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए
15 मई, दिन बुधवार को इंडिया के तत्वावधान में गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा ने सदर पाकुड़ प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों ईसाकपुर, चंद्रपाड़ा मोड़, रहसपुर, नवादा, इलामी, तारानगर, संग्रामपुर, नरोत्तमपुर आदि गाँव का तूफानी दौरा किया एवं ग्रामीणों से रूबरू हुए । इस अवसर पर विजय हाँसदा ने लोगो व मतदाताओं से तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर गठबंधन के हाथ को मजबूत करने की अपील की । मोके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सरकार, प्रदेश महासचिव उदय लखवानी, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, निरंजन मिश्रा, मंजुला हसदा, पप्पू गंगवानी, रामविलास महतो, देबू विश्वास, मुजीबुर रहमान, होबि सेख, सेलिम सेख, नसिम आलम, सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

img 20240515 wa00327856004979342415282
img 20240515 wa00311625521831113037869

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!