सुस्मित तिवारी
Also Read: मंत्री योगेंद्र प्रसाद दिवंगत पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में शामिल हुए
हिरणपुर : अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा बुधवार को कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें दो मजदूरों को टोकरी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ टुडू दिलीप ने मजदूरों की अधिकार को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिनों की रोजगार पाने की गारंटी है। इसको लेकर पारिश्रमिक भी उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार के द्वारा मजदूरों के हित मे कई कदम उठाए गए है। जिससे मजदूर लाभ भी प्राप्त कर रहे है। वही कार्यक्रम में अंचलाधिकारी मनोज कुमार व अधिवक्ता गंगाराम टुडू ने भी मजदूरों की अधिकारों को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी सहित सभी प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।

Related Posts
Also Read: तेज रफ्तार टेम्पो पलटा, छात्रा की मौत।





