बजरंग पंडित
पाकुड़ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। आदर्श बिलटू मध्य विद्यालय, पाकुड़ में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग कैसे सड़क दुर्घटनाओं को कम कर सकता है। इसके अलावा, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने के खतरों और रोड क्रॉस करने के बारे में भी जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच शपथ ग्रहण करवाया गया। उन्हें भविष्य में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, हिट एंड रन और गुड सेमेरिटन (नेक नागरिक) के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 रुपये का प्रावधान है।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक अमित कुमार राम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक गढ़ उपस्थित रहे।






