इंसानियत फाउंडेशन हर दूसरे दिन रक्तदान कर इंसानियत की कर रहे हैं मिसाल पेश
राजकुमार भगत
पाकुड़ । आज के समय में किसी एक मरीज के लिए भी रक्त की व्यवस्था करना काफी कठिन है। किंतु ऐसा देखा जा रहा है कि इंसानियत फाउंडेशन हर दूसरे दिन किसी न किसी को रक्त दान कर अथवा करवा कर लोगों की जिंदगी बचाने का कार्य में लगे। इन्हें हमारी प्रेस की ओर से शुभकामना है, । यह निरंतर अपनी काम में सफलता प्राप्त करें । मानव सेवा से बढ़कर और क्या हो सकता है । ताजा मामला बुधवार की है सदर अस्पताल सोनाजोरी मे इलाजरत पृथ्वीनगर के 7 वर्षीय तमन्ना यास्मीन कों ए पॉजिटिव, विजयपूर के रजिया खातून कों ओ पॉजिटिव, तथा चंचकी के नरगिस खातुन कों ओ पॉजिटिव ब्लड चाहिए था । ग्रुप से अजमल ओ पॉजिटिव,महेशपुर से ए पॉजिटिव गुप्त, जेलाल शेख ओ पॉजिटिव सुनते ही रक्तदान करने के लिए पाकुड़ रक्त अधिकोष पहुंच कर रक्तदान किया ।सभी रक्तदाताओ ने कहा रक्तदान करके बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है |आगे भी रक्तदान करता रहूंगा । रक्तदान महादान है। आम जनमानस एवं शासन प्रशासन को इन्हें प्रोत्साहन देना चाहिए। मौक़े पर इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख, आरिफ हुसैन, सलीम शेख, अब्दुल्लाह कर्मचारी नवीन और पियूष दास मौजूद रहे है ।






