एक दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दिए निर्देश भय मुक्त , और शांतिपूर्ण हो चुनाव।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना परिसर में रविवार को लिट्टीपाड़ा सर्किल के थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों को चुनाव से सम्बन्धित एक दिवसीय प्रशिक्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आजाद ने दिया. डीएसपी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को आसन लोकसभा चुनाव को भयमुक्त वातावरण में व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दी गयी. उन्होंने कहा पुलिस कर्मी किसी क्षेत्र में भी चुनाव कराने जाएगे वहां अपना व्यवहार व आचरण को आम लोगो के प्रति कुशल रखेगे. चुनाव में किसी भी प्रकार का बाधा उतपन्न न हो इसपर विशेष ध्यान रखेंगे. वही उग्रवाद क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए जाना पड़े तो उस क्षेत्र में चुनाव के दरम्यान किन किन बातों पर विशेष ध्यान देना है कि जानकारी दी गई.उन्होंने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी थानेदारों से कहा कोयला ढोलाई रूट को छोड़कर कोयला डम्भर यदि पाकुड़ लिट्टीपाड़ा पथ पर दिखाई पड़े तो डम्भर को तुरन्त जब्त कर डीटीओ को सूचित करें. साथ ही आम लोगो से अपील करते हुए कहा यदि कोयला डम्भर पाकुड़ , हिरणपुर व लिट्टीपाड़ा पथ पर अवैध रूप से चलते हुए दिखाई दे तो इसकी सूचना पुलिस को दे. ताकि सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके. बताते चले कि विगत एक माह से अमड़ापाड़ा क्षेत्र से कोयला लोड कर डम्भर अपनी लिंक सड़क से कोयला डम्पिंग साइड लोटमारा में अनलोड कर , दूसरा ट्रिप कोयला जल्दी लोड करने के चक्कर मे पाकुड जिला परिषद कार्यालय होकर संघन क्षेत्र हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा के रास्ते से अमड़ापाड़ा के कोल क्षेत्र जा रहा है. जिसके कारण डम्भर की चपेट में आने से कई दुर्घटनाए घट चुकी है. प्रशिक्षण में लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, सिमलोंग ओपी प्रभारी सर्वदेव राय, अमड़ापाड़ा प्रभारी मृत्युंजय कुमार व हिरणपुर प्रभारी नवीन कुमार गुप्ता समेत चारो थाना के एएस आई व पुलिस कर्मी उपस्थित थे.












