Search

August 6, 2026 1:57 am

सेंट मैथ्यू स्कूल, ललपनिया में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अक्षय कुमार

ललपनिया। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेंट मैथ्यू स्कूल, ललपनिया मे योग शिविर का आयोजन हुआ। योग शिविर का प्रारंभ विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रकाश डालते हुए की गई।

img 20260621 wa01406945299015584477100
img 20260621 wa01724528633698202393300
विद्यालय प्रांगण में योग शिविर का हुआ आयोजन

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षक गण को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। आगे दर्जनों योग्य आसन एवं मुद्राओं द्वारा विद्यालय के निदेशक श्री सिंह ने सभी को योग का प्रशिक्षण दिया। श्री सिंह ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्यवर्धक मार्ग है। योग्य मानव शरीर को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक मजबूती प्रदान करता है। योग के माध्यम से लोग अपनी आत्मा का शुद्धिकरण करते हैं। श्री सिंह ने बताया कि आज की आधुनिक समय में योग का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। आधुनिक युग में गलत खानपान एवं एवं गलत दिनचर्या से अनेकों प्रकार के रोग मानव शरीर को जकड़ रहे हैं। ऐसे में रोजाना योग करके हमसभी अपने तन, मन एवं धन की रक्षा कर सकते हैं।

img 20260621 wa02019113422378338283571
img 20260621 wa01952180108327823332722
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों ने बनाया आकर्षक स्लोगन

इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को वज्रासन, भुजंगासन ,पहाड़ आसान, अलोम- विलोम, कपालभाति, बटरफ्लाई सहित मेरुदंड, कमर, पेट, गर्दन, कलाई, हाथ एवं पैर इत्यादि को स्वस्थ रखने से संबंधित दर्जनों आसन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार झा, उप- प्राचार्य मंजू पांडे, सरिता झा, जैनुल आबेदीन, रीता कुमारी, निक्की अंजुम, मंतशा सफी, श्वेता कुमारी, आशा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!