Search

May 11, 2026 10:08 pm

दुर्घटना को न्यौता देना जैसा है सड़क किनारे पड़ा बालू और गिट्टी

शहर के कई ऐसे मोहल्ले है जहां सड़क किनारे बालू और गिट्टी गिराकर रखा गया है।

बजरंग पंडित

पाकुड़: सड़क पर अवैध तरीके से ईट, बालू, पत्थर या अन्य सामग्री रखना कानूनी जुर्म है, जिसपर प्रशासनिक रूप से कार्यवाई के साथ साथ जुर्माना का भी प्रावधान है। मामला शहर के पूर्वी रेलवे फाटक के समीप अंडर पास के मोड़ पर भारी मात्रा में पत्थर और बालू कई दिनों से किसी ने गिरा रखा है, अत्य़धिक टोटो,टेंपू चलने कि वजह से बालू,गिट्टी सड़क पर फैलता जा रहा है एक तरह से कहे तो दुघर्टना को आमंत्रण दिया जा रहा है, वहीं इस संबंध में कुछ राहगीरों का कहना है कि इस तरह से सड़क किनारे वो भी मोड़ पर अवैध रूप से सामग्री रखना समझ के परे है इस तरह तो कभी भी दुर्घटना घट सकती है, वही इस संबंध में पत्रकारों के द्वारा पता लगाने कि पूरी कोशिश की गई लेकिन इस मामले पर किसका सामान है पता नहीं चल पाया। वहीं इस संबंध में नगर परिषद के प्रशासक कमल मिश्रा से पूछने पर उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी मुझे नहीं है, लेकिन आप लोगो के द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ है, आज इस पर जरूर कार्यवाही करेंगे। सड़क पर किसी प्रकार का सामग्री रखना गलत है।बाद में नगर प्रशासक के द्वारा दूरभाष के माध्यम से बताया की सड़क रेलवे का है हो सकता है सामग्री रेलवे का हो,संबंधित मामले को लेकर पाकुड़ रेल प्रबंधक लखीराम हेंब्रम ने बताया कि सड़क बनना है, इसके लिए आई डबल्यू वालो ने गिराया होगा,लेकिन सड़क किनारे इस तरह सामग्री गिराना गलत है,जल्द से जल्द बालू गिट्टी सड़क से हटाया जाएगा।सड़क किनारे पाकुड़ नगर में कई ऐसे मोहल्ले है जहां लोगों ने सड़क का अतिक्रमण कर अपने घर के सामने सामग्री गिरा रखी है जिससे कई बार दुर्घटना घट भी चुकी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!