Search

May 13, 2026 3:11 pm

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत पर झामुमों नेता व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

एस कुमार

राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा के जीत पर महेशपुर झामुमों के नेता व सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर शाम को जश्न मनाया। गठबंधन समर्थको ने अंबेडकर चौक पर पटाखे फोड़ते हुए एक दूसरे को मिठाईयां बांटी। वही झामुमों नेता बमबम यादव ने कहा कि कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत का फल यह है कि आज गठबंधन के झामुमों प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा ने जीत हासिल की। मौके पर बमबम यादव, पंकज यादव, सुनील यादव, बीरेंद्र यादव, चंदन यादव, दीपक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!