Search

May 13, 2026 4:00 am

झारखंड काँग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम गाँव का दौरा कर हुए लोगों से रूबरू

ग्रामीणों की समस्या हेतु हर संभव मदद की जाएगी,तनवीर आलम।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पाकुड़ जिला कांग्रेस प्रभारी तानवीर आलम ने सोमवार सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत नसीपुर ग्राम बौस्टोबडागा का दौरा किया जहाँ वे ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकीं समस्याओं से रूबरू हुए। तनवीर आलम ने आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित विभाग से यथाशीघ्र कराने का प्रयास करेंगे । इसके अतिरिक्त तनवीर आलम ने उदयनारायणपुर पंचायत का भी दौरा किया जहाँ उन्होंने सभा को ना केवल सम्बोधित किया बल्कि लोगों की विभिन्न समस्याओं को भी सुनने के पश्चात जल्द ही निराकरण करने का भरोसा भी दिलाया। तनवीर ने इस दौरान झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम की कार्यशैली के बाबत लोगों के समक्ष अपने विचार भी रखे । इस मौके पर काँग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार सरकार, प्रखंड सह 20 सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, पियारूल इस्लाम, फरमान अली, मुखिया आरिफ हुसैन उर्फ ( राजा ), आबूताहिर शेख, आसिफ हुसैन, आनारूल शेख, महबूब आलम, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे I

img 20240212 wa00484139205744558242171
img 20240212 wa00478668424883729207705

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!