रिपोर्ट–धीरेन साहा
महेशपुर(पाकुड़):– दिनांक 06/03/2023 सोमवार को महिला दिवस के शुभ अवसर पर प्रखंड में तेजस्विनी JITM प्रशिक्षण केंद्र में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसके शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगीता, अंकन प्रतियोगीता, भाषण प्रतियोगिता, जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तेजस्विनी परियोजना के सभी एजीवाईडब्ल्यू ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को एलएस मैडम के हाथों पुरस्कृत किया गया।
आज के कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना के सभी एलएस मैडम, JITM के सभी कर्मी, तेजस्विनी परियोजना के सभी संकुल समन्वयक, क्षेत्र समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं तमाम एजीवाईडब्ल्यू उपस्थित थे।






