Search

August 13, 2026 2:51 am

जेकेएलएम जिला कमिटी की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान में आया नया उत्साह।

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की जिला कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष मार्क बास्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और सभी प्रखंडों में कमिटी विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान आस मोहम्मद, वाहिद अंसारी, जगन्नाथ मंडल, लालचंद राय, संदीप मंडल, श्रवण कुमार मंडल, नूर मोहम्मद, मिथुन मंडल समेत कई नए सदस्यों ने JLKM की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत किया।
कार्यक्रम में जिला सचिव मो. जहांगीर, उपाध्यक्ष शिव कुमार मुर्मू, राजू राय, सैमुएल मालतो, कोषाध्यक्ष प्रेमप्रकाश सोरेन, तथा गोल्डन दा, शब्बीर अंसारी, उस्मान मोमिन, खालिद अंसारी, श्यामचंद रविदास, सरवन कुमार, विजय राय, सरवन मंडल, जगन्नाथ मंडल, चूरका मुर्मू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि JLKM गांव-गांव में संगठन का विस्तार कर जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को तेज करेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!