Search

April 26, 2026 12:08 pm

झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी को ग्रामीणों का मिल रहा प्रचंड समर्थन।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत के नंदोपुर ,चंद्रपुरा समेत कई गांव में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान शिवरामपुर पंचायत के नंदोपुर ,चंद्रपुरा सहित कई गांव में झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे जहां ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया साथ ही कई समस्याओं को ग्रामीणों ने प्रत्यासी के समक्ष रखा ।प्रत्यासी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना एवं जल्द समाधान का आश्वासन दिया। झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में कहा की हेमंत सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में कई जन कल्याणकारी योजनाओ को लाकर लाभ देने का काम किया । कैसे मईया सम्मान योजना लाकर हर गांव की बेटी और महिलाओं को सम्मान देने का ,अबुआ आवास,बिजली बिल माफी एवं 200 यूनिट फ्री, सर्वजन पेंशन, दो लाख तक ऋण माफी, सड़क ,बेहतर शिक्षा आदि तरह का योजना लाए इसके लिए फिर से हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री बना कर जनता की हित के ओर अधूरे योजनाओं को पूरा करने लिए फिर से मौका देने की अपील किया। इसके लिए 20 नवंबर को तीन नंबर पर तीर धनुष पर वोट दे कर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बात कही।इस मौके प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू ,प्रखंड उपाध्यक्ष रूहुल अमीन ,बुदल यादव ,जेम्स सुशील हेंब्रम ,प्रखंड कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी , सोशल मीडिया सदस्य इकबाल हुसैन,बाबूधन मुर्मू ,मनोज किस्कू ,मुन्ना प्यारेलाल ,राजू मुर्मू ,मजीबुर रहमान,सेंटू शेख ,खाबीर शेख ,केताबुल शेख सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

img 20241108 wa00653569036511665056875

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!