Search

April 25, 2026 4:15 am

झामुमो ने मनाया सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती।

रामकुमार भगत

पाकुड़। झामुमों जिलाध्यक्ष श्याम यादव के आवसीय कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ततपश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा बारी बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव ने नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे। सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक में हुआ था। नेताजी ने देश की आजादी के लिए आजाद हिद फौज का गठन किया था। “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा बुलंद करने वाले सुभाष चंद्र बोस आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उन्होंने आजाद हिद फौज का गठन किया। सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचारों से प्रभावित होकर कई युवा आजाद हिद फौज में शामिल हुए और देश की आजादी में अपना योगदान दिया। मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष,बुद्धिजीवी मोर्चा उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष दयाकांत भगत, नगर सचिव नूर आलम, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, यूसूफ खान, अन्ना हेम्ब्रम, रियाज अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!