सतनाम सिंह
पाकुड़ जेएमएम नगर उपाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे प्रिय मंदिर
असम के प्रसिद्ध माता कामाख्या दरबार में मत्था टेका एवं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर मन्नत मांगी,बताते चले जेएमएम पार्टी ने भाजपा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा है की भाजपा द्वारा ईडी का गलत इस्तेमाल कर हमारे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को गलत तरीके से फसाया गया है जिसका जवाब जनता लोक सभा चुनाव में दे चुकी है और अब विधान सभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।भाजपा द्वारा झूठे आरोप लगाएं गए है, जिसको लेकर कई महीनों से पूर्व सीएम की रिहाई को लेकर जेएमएम पार्टी न्याय पाने को लेकर कोर्ट की सरण में है और आशा है कि जल्द रिहाई भी संभव हो,पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर झारखंड के सभी जिले के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जेएमएम कार्यकर्ता पूजा अर्चना, दुआ तक कर रहे है,इसी संदर्भ में पाकुड़ जिला के जेएमएम नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सबसे प्रिय मंदिर असम के प्रसिद्ध कामाख्या माता के दरबार में मत्था टेका और पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई को लेकर मन्नत मांगी है और कहा की जल्द ही हेमंत सोरेन बाहर आएंगे।





