Search

October 28, 2025 3:15 am

झामुमो जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम के अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

झामुमो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर किया नए जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम व जिला सचिव माईकिल मुर्मू का स्वागत

राजकुमार भगत

लड्डू बाबू आम बागान में पार्टी की जिला समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने की। वही मंच संचालन जिले के उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने किया। बैठक से पूर्व जिला समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी पंचायत समिति/ प्रखंड समिति/ नगर समिति के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। वही सभी प्रखंडो के नव गठित प्रखंड व नगर समिति के पदाधिकारियों द्वारा जिले के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू व जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू जी को माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया।
बैठक में उपस्थित जिले भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने सर्वप्रथम सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी पंचायत समिति/ प्रखंड समिति / नगर समिति के पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर सभी समितियों का पूर्ण गठन करते हुए उसकी सूची जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। वही जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रखंड के नव गठित पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सुमधुर संबंध बनाते हुए पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें। वही पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको जो भी जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिले उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाये व पार्टी हित मे लगातार कार्य करते रहे।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह,
सहित नवगठित सभी पंचायत समिति प्रखंड समिति व नगर समिति के पदाध

img 20250306 wa00173254180056472832954
img 20250306 wa00197612450750052865636

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर