राजकुमार भगत
पाकुड़। जिले के पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत झिकरहटी पूर्वी पंचायत में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत क्षेत्र के पातालपुर, चंडीताला, जामताला, काकोड़बोना, सकरघाट, सीतारामपुर व इस्लामपुर सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क कर राजमहल लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में तीर धनुष का बटन दबाकर भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसंपर्क के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आगामी 1 जून को मतदान के दिन आप सब सबसे पहले अपने बूथ पर जाकर तीर कमान का बटन दबाए ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप अपनी आवाज को वोट के माध्यम से दिल्ली तक पहुँचा सके और तानशाह को एक करारा जवाब दे सकें। पुनः तीसरी बार श् विजय हांसदा जी को वोट देकर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं।मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, जिला सदस्य फिरोज अली, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, पंचायत अध्यक्ष रफीउद्दीन शेख, पंचायत अध्यक्ष फुरकान शेख, पीटू शेख, कौशर शेख सहित दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।






